मंच नमन 🙏
*छोटी सी जिंदगानी है*
छोटी सी जिंदगानी है..
सपने देखते बड़े बड़े..
कुछ पूरा कुछ अधूरा...
चलाचल मनवा अकेला...
कोई मिले तो संग हो लेना..
अपनेपन में शामिल करना..
नहीं मिले तो गम ना करना..
छोटी सी जिंदगानी है..
मात पिता की सेवा करना..
गुरु जनों का सम्मान सदा..
अपनी माटी जन्मभूमि चंदन..
स्नेह सदा बनाए रखना..
जाओ दूर देश कमाने ..
फिर भी आते जाते रहना..
जो प्यार मिलेगा माटी से..
वह कहीं ना मिलेगा मनुज..
छोटी सी जिंदगानी है..
सबसे प्रीत रीत निभाए चलना..
प्रेम की बेल सदा फले फूले यहां..
पुष्प बन कर जग में सदा महकना...
छोटी सी जिंदगानी है..
काम नेकी के बड़े करना तुम...!!
आरती तिवारी
दिल्ली
Ayshu
16-Nov-2022 09:22 PM
Nice
Reply
Sachin dev
16-Nov-2022 07:54 PM
Well done
Reply
Gunjan Kamal
16-Nov-2022 07:09 PM
बेहतरीन अभिव्यक्ति
Reply